CBSE Affiliation No. 1031254 Mandatory Public DisclosureJhalaria Campus North Campus
CBSE Affiliation No. 1031254

Foundational Stage Hindi Diwas Celebration

September 14 2026

हिंदी हमारी आन है, हिंदी हमारी शान है,

हिंदी से रोशन हिंदुस्तान, हिंदी हमारी पहचान है।

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 11 – 12 सितंबर 2026, शुक्रवार/शनिवार को विद्यार्थियों के लिए ‘कविता पाठ गतिविधि’ आयोजित की गई।

इस गतिविधि में नर्सरी से कक्षा 2 तक के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने गणेश चतुर्थी, हिंदी दिवस, शिक्षा का महत्त्व, हिंदी मेरी प्यारी भाषा, आओ पेड़ लगाएँ आदि विषयों पर एक मिनट की समय-सीमा में, परिचय सहित, आत्मविश्वास एवं प्रभावी वाचिक अभिव्यक्ति के साथ कविताएँ प्रस्तुत कीं।

उन्होंने कविताओं का लयबद्ध एवं सस्वर वाचन किया। अपने सशक्त हाव-भाव एवं भावपूर्ण अभिव्यक्ति के माध्यम से उन्होंने न केवल काव्यात्मक रुचि एवं आत्मबल का परिचय दिया, बल्कि हिंदी भाषा के प्रति अपने आदर एवं सम्मान को भी उजागर किया।

इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि विकसित करना तथा उनके वाचन, उच्चारण, आत्मविश्वास एवं मौखिक अभिव्यक्ति कौशल को निखारना था।

Gallery