CBSE Affiliation No. 1030239 Jhalaria Campus North Campus
CBSE Affiliation No. 1030239

मनुष्यता

महक शाह, काव्या कठुरिया, कृतिका भोजवानी, मानस जाटी, कृष चंदवानी, कार्तिक बंसल, कक्षा VIII D

जिस दिन धरती पर स्नेह और प्यार की जड़ें फलें,
उस दिन मनुष्य में अपनेपन की भावना बने |
जीवन का मानो यही सार,
मानवता को बनाओ जीवन का आधार |
जब तक देश में नहीं फैलेगी मनुष्यता,
तब तक नहीं हासिल होगी सफलता |
अपनेपन का हो मन में विचार,
तभी फैलेगा भाईचारा और प्यार |
भरे जीवन मनुष्य का, खुशियों से, स्नेह से,
न बंधन धर्म का, जाति का,
न डर है अब जुदाई का,
न ग़म है कुछ खोने का,
है उत्साह खुश रहने का |
प्रेम का बंधन रहे,
सुख-दुःख हम सब मिलकर सहें |
हमें बनना होगा साथी एक दुसरे का,
नहीं करना होगा भेद-भाव धर्म और जाति का |
जीवन का मानो यही सार,

मानवता को बनाओ जीवन का आधार |
SHARE ON