CBSE Affiliation No. 1030239 Jhalaria Campus North Campus
CBSE Affiliation No. 1030239

यह शिक्षा प्रणाली


प्राची शर्मा, कक्षा १० वीं E, की यह कविता मुशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी ‘बड़े भाई साहब’ से प्रेरित है|


आज की यह शिक्षा प्रणाली,

लगती है जैसे कोई बीमारी |

परीक्षा पास करने के लिए,

पुस्तकों के शब्द सबने पिए |

रटना पड़ता है यहाँ पर,

चाहे विद्यालय हो या घर |

बच्चों की हालत हो जाती है खराब,

पढ़कर समझे पाठ ‘बड़े भाई साहब’ |

गणित और ज्योमेट्री से अपेक्षा,

ऐसी करनी पड़ती है शिक्षा |

ज़माने भर का इतिहास,

हमें तो लगता है बकवास |

साहित्यिक विषयों में रूचि आती,

तो वह भी दुसरे विषयों को देखकर चली जाती |

विज्ञान से तो है भागने का मन,

पर क्या करें माता-पिता ने लगाया है धन |

अध्यापकों को तो है पढ़ाना,

अब किसे सुनाएँ अपना तराना |

भारत में फिर से आएगी हरियाली,

अगर सुधर जाए यह शिक्षा प्रणाली |
SHARE ON