Author: Aadya Sanghi, Class VI F
अहिल्या बाई मालवा की शान,
अहिल्या बाई मालवा की पहचान।
अहिल्या की थी मज़बूत मानसिकता,
और हमेशा सिखाती थी की बनाए रखो एकता।
होलकर खानदान ने चुनी इंदौर राजधानी,
और अहिल्या ने सिखाई प्रजा को ईमानदारी।
अहिल्या भी गई कई मुहिमों पर,
वापस आई तो विजय लेकर।
वे थीं प्रजा की छोटी रानी,
जिससे अपना अधिकार पाती थी हर एक नारी।
अहिल्या थी एक आदर्श व महान महिला,
जिन्होंने बनवाईं कई इमारतें जैसे महेश्वर का किला।
वे मानती थीं सभी को एक समान,
और लोग देते थे उन्हे अधिक सम्मान।
वे अपना कर्तव्य निभाती थीं पूरी निष्ठा से,
और लेती थीं फैसले न्याय के लिए।
वे संभालती थीं राजपाठ और गृहस्थी समानता से,
और कभी भेद – भाव नहीं करतीं थीं दोनों में।
अहिल्या बाई मालवा की शान,
अहिल्या बाई मालवा की पहचान।